पीएम श्री योजना 2022: विशेषताएं और लाभ, PM SHRI YOJANA
पीएम श्री योजना | PM shri Yojana | pm school for rising India | PM shri scheme
हमारी शिक्षा को यहां बहुत महत्व दिया गया है। गुरु और शिष्य के बीच संबंध भारत में बहुत कीमती है। आधुनिक भारत में बच्चों को शिक्षित करने के लिए हजारों स्कूल, कॉलेज स्थापित हो चुके हैं, स्कूलों में शिक्षा का स्तर सामान्य पाया जाता है जिस कारण हमारे यहां के स्कूली बच्चे अन्य बाहरी बच्चों के मुकाबले आधुनिक शिक्षा से वंचित रह जाते हैं। इसलिए इस समस्या को हल करने के लिए प्रधानमंत्री श्रीमान नरेंद्र मोदी जी द्वारा 5 सितंबर 2022 को शिक्षक दिवस के अवसर पर पीएम श्री योजना 2022 शुरू करने का फैसला किया है। कैबिनेट द्वारा इस योजना को मंजूरी प्रदान कर दी गई है।
पीएम श्री योजना 2022
प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा शिक्षा दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री स्कूल फॉर राइजिंग इंडिया (pm shri) योजना की घोषणा की गई। इस योजना के तहत 14500 स्कूलों को अपग्रेड एवं विकसित किया जाएगा। इस मौके पर प्रधानमंत्री ने कहा कि पीएम श्री स्कूलों में आधुनिक शिक्षा प्रदान करने का एक परिवर्तनकारी तथा समग्र तरीका होगा। इन स्कूलों में आधुनिक तकनीक, स्मार्ट क्लासेस, खेल को बढ़ावा और आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर को सुधारा जाएगा। PM SHRI YOJANA का संचालन राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) के तहत किया जाएगा। इस योजना के तहत 18 लाख से अधिक बच्चे लाभान्वित होंगे।यह भी पढ़ें-सरचार्ज माफी योजना 2022
Today, on #TeachersDay I am glad to announce a new initiative - the development and upgradation of 14,500 schools across India under the Pradhan Mantri Schools For Rising India (PM-SHRI) Yojana. These will become model schools which will encapsulate the full spirit of NEP.
— Narendra Modi (@narendramodi) September 5, 2022
PM SHRI YOJANA के तहत बच्चों के भविष्य की बुनियाद को मजबूत बनाया जाएगा। इस योजना के तहत अपग्रेड होने वाले स्कूल केंद्रीय विद्यालय अथवा नवोदय विद्यालय की तरह केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय द्वारा संचालित होगी। बताते चलें कि पीएम श्री योजना 2022 की जानकारी जून 2022 में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान द्वारा दी गई थी। इसमें उन्होंने कहा था कि हम नई पीढ़ी को आधुनिक ज्ञान एवं स्किल से वंचित नहीं कर सकते। इस योजना में 2022-27 तक 5 साल के भीतर 27360 करोड़ रुपए का व्यय किया जाएगा, इसमें 18128 करोड रुपए के केंद्र सरकार की हिस्सेदारी होगी, शेष राज्य सरकारों द्वारा वहन किया जाएगा। यह भी पढ़ें –राजस्थान पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप योजना 2022
पीएम श्री योजना 2022 का अवलोकन(Observation)
योजना | पीएम श्री योजना 2022 |
---|---|
उद्देश्य | स्कूलों को आधुनिक एवं स्मार्ट बनाना |
शुरुआत | केंद्र सरकार द्वारा |
लाभार्थी | सभी स्कूली बच्चे |
साल | 2022 |
कुल स्कूल | 14500+ |
योजना लागता | 27360 करोड़ रुपए |
योजना की अवधि | 5 साल (2022-27) तक |
घोषणा | पीएम श्री नरेंद्र मोदी द्वारा |
पीएम श्री योजना 2022 का उद्देश्य(Purpose)
भारतीय बच्चे अभी भी आधुनिक तकनीकी शिक्षा से वंचित हैं। वे गरीबी और स्कूलों की खराब गुणवत्ता के कारण आधुनिक शिक्षा से दूर हैं।PM shri yojana के मुख्य लक्ष्यों में स्कूलों की गुणवत्ता में सुधार करना, गरीब बच्चों को सस्ती और आधुनिक शिक्षा प्रदान करना, नई तकनीक, स्मार्ट कक्षाओं, आधुनिक बुनियादी ढांचे और खेल गतिविधियों के साथ इन स्कूलों में शामिल किया जाएगा। पीएम श्री योजना का मकसद स्कूलों को अपग्रेड करना है, इससे भारतीय बच्चों में बौद्धिक विकास होगा तथा राष्ट्रीय शिक्षा नीति की भावनाओं से ओतप्रोत होंगे।
इन स्कूलों का उद्देश्य गुणवत्ता शिक्षण कार्य, अध्ययन और संज्ञानात्मक विकास है और इसमें 21 वीं सदी के अनुसार समग्र और पूरी तरह से विकसित नागरिकों का निर्माण भी शामिल है।
पीएम श्री योजना 2022 की विशेषताएं
- ➤️प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा पीएम श्री योजना 2022 की घोषणा 5 सितंबर 2022 को शिक्षक दिवस के अवसर पर की गई। इस योजना के तहत PM shri schools की स्थापना की जाएगी।
- ➤️इस योजना के तहत, केंद्र सरकार, राज्य सरकार के साथ -साथ केंद्र क्षेत्र, स्थानीय निकाय द्वारा चलाए गए स्कूलों में चुने गए मौजूदा स्कूलों को मजबूत किया जाएगा।
- ️➤️पीएम श्री योजना के तहत देश के लगभग 18 लाख से ज्यादा बच्चों को सीधे तौर पर लाभ प्राप्त होगा। ये स्कूल आधुनिक टेक्नोलॉजी से संचालित होंगे तथा उद्यमिता इन स्कूलों की विशेषता होगी।
- ️➤️पीएम श्री योजना के तहत अगले 5 वर्षों में देश के 14500 से अधिक स्कूलों को अपग्रेड किया जाएगा। इस योजना का कुल खर्च 27360 करोड़ रुपये होगा। इस योजना के तहत, 18128 करोड़ रुपये सरकार द्वारा खर्च किए जाएंगे और शेष खर्च राज्य सरकारों द्वारा वहन किए जाएंगे।
- ➤️PM Shri schools में 3 D लैब होंगे और इन स्कूलों को 10 दिनों के बैगलेस का उपयोग करते हुए देखा जाएगा। इन स्कूलों को NEP 2020 की विशेषताओं को शामिल करके कवर किया जाएगा।
- ️➤️PM shri Yojana के तहत मेंटरशिप प्रदान कर अन्य स्कूलों में सुधार लाया जाएगा। इन स्कूलों में सोलर पैनल, एलईडी लाइट, प्राकृतिक खेती, न्यूट्रिशन गार्डन, कचरा प्रबंधन, जल सरंक्षण, पर्यावरण की रक्षा से संबंधित विषयों को शामिल किया जाएगा।
पीएम श्री योजना 2022 के लाभ (Benefit)
- ➤️️पीएम स्कूल फॉर राइजिंग इंडिया के तहत ,प्री प्राइमरी से 12 वीं तक की पढ़ाई की जाएगी। इन स्कूलों में, बच्चों को परीक्षा पास करने के बजाय सीखने पर अधिक ध्यान केंद्रित किया जाएगा, इन स्कूलों में आधुनिक लैब स्थापित होंगी तथा प्रैक्टिकल ज्ञान को बढ़ावा दिया जाएगा।
- ➤️प्रधानमंत्री स्कूल फॉर राइजिंग इंडिया का लाभ प्राप्त कर बच्चे भविष्य में पूर्ण विकसित नागरिक बनेंगे, जिससे वह 21वीं सदी के साथ कदमताल कर सकेंगे। इस योजना से शैक्षणिक नतीजों में काफी सुधार आएगा।
- ➤️PM shri School में स्मार्ट क्लासरूम, मॉडर्न साइंस लैब, मॉडर्न लाइब्रेरी और खेल का मैदान शामिल होंगे। सरकार की योजना है कि देश के हर ब्लॉक में कम से कम एक पीएम श्री स्कूल खोला जाएगा।
- ️➤️नवीनतम तकनीकी स्मार्ट कक्षाएं आधुनिक बुनियादी ढांचा बैगलेस शिक्षा PM shri Yojana के तहत अद्यतन किए गए स्कूलों में बच्चों को दी जाएगी।
- ➤️PM shri scheme का लाभ पाकर कर बच्चे आधुनिक बौद्धिक क्षमता से लैस होंगे तथा उन्हें गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्राप्त करने में आसानी होगी।गरीब बच्चे भी स्मार्ट स्कूल में अध्ययन करके अपनी पहचान बना सकते हैं।
- ➤️इस योजना के तहत खेल को बढ़ावा दिया जाएगा ताकि बच्चों के बौद्धिक विकास से शारीरिक विकास भी हो सके और उद्यमशीलता और कौशल शामिल हो जाए, जो भविष्य में रोजगार बढ़ाने में मदद करेगा।
यह भी पढ़ें-मुख्यमंत्री गोवंश मोबाइल चिकित्सा योजना 2022
पीएम श्री योजना 2022 का क्रियान्वयन(Implementation)
पीएम स्कूल फॉर राइजिंग इंडिया के अंतर्गत एक आदर्श एवं सर्वश्रेष्ठ विद्यालय बनाने हेतु कैबिनेट ने मंजूरी प्रदान कर दी है। इस योजना का क्रियान्वयन 2022-27 तक 5 साल के अंदर किया जाएगा। इस योजना का संचालन केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय द्वारा किया जाएगा। केंद्र सरकार द्वारा इस योजना का अधिकांश खर्च वहन किया जाएगा। PM shri School के तहत राज्य सरकार का कार्य योजना पर अमल करना और निगरानी करने की जिम्मेदारी होगी। PM SHRI YOJANA के तहत स्कूलों में नया इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार करना है तथा सरकारी स्कूलों को अपग्रेड किया जाएगा। इस योजना के तहत कम से कम प्रत्येक ब्लॉक से एक स्कूल को चुना जाएगा तथा देश के प्रत्येक जिले से एक माध्यमिक स्कूल को भी जोड़ा जाएगा। यह भी पढ़ें –
समीक्षा(Review)
पीएम श्री योजना 2022 की समीक्षा करने के बाद, यह कहा जा सकता है कि यह योजना देश के प्राथमिक और माध्यमिक स्कूलों की स्थिति में सुधार करने में सफल साबित होगी। तक प्राइमरी स्कूलों के हालात काफी खराब है। इन स्कूलों मैं आधुनिक तकनीकी एवं इंफ्रास्ट्रक्चर को बढ़ाया जाएगा यहां खेल गतिविधियों में भी सक्रियता दिखाई जाएगी, जिससे इन स्कूलों का भी महत्व काफी बढ़ जाएगा। इन स्कूल की हालत सुधारने के बाद देश में साक्षरता दर में काफी सुधार होगा।
प्यारे दोस्तों, अगर आपको पीएम स्कूल फॉर राइजिंग इंडिया स्कीम के बारे में दी की जानकारी अच्छी लगी हो तो इसे शेयर अवश्य करें। इसी प्रकार की अन्य योजनाओं की जानकारी आप तक जल्दी से पहुंचे इसके लिए नीचे दिए गए बैल आइकन को अवश्य दबा दें। यह भी पढ़ें –
FAQ'S-
प्रश्न – पीएम श्री योजना क्या है?
उत्तर – पीएम श्री योजना के तहत प्राइमरी एवं माध्यमिक स्कूलों को अपग्रेड किया जाएगा। स्कूलों में आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर एवं तकनीकी इत्यादि को बढ़ावा दिया जाएगा।
प्रश्न- पीएम श्री योजना 2022 की घोषणा कब हुई थी?
उत्तर- प्रधानमंत्री स्कूल फॉर राइजिंग इंडिया के तहत 14500 से ज्यादा स्कूलों को अपग्रेड किया जाएगा। इस योजना को सफल बनाने में लगभग 5 साल का समय लगेगा।
प्रश्न- पीएम श्री योजना 2022 के अनुसार कितने स्कूलों को अपग्रेड किया जाएगा?
उत्तर- प्रधानमंत्री स्कूल फॉर राइजिंग इंडिया के तहत 14500 से ज्यादा स्कूलों को अपग्रेड किया जाएगा। इस योजना को सफल बनाने में लगभग 5 साल का समय लगेगा।
प्रश्न- पीएम श्री योजना के अनुसार कितने रुपये खर्च किए जाएंगे?
उत्तर- इस योजना के तहत, अगले 5 वर्षों में लगभग 27360 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।
यह भी पढ़ें-
राजस्थान पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप योजना 2022
Comments
Post a Comment